Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

ग्राम पंचायत बलघाड़ के तहत लखदाता दंगल कमेटी पपलाह बलघाड़ की ओर से विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कर्नल जसवंत सिंह चंदेल सेवानिवृत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

दंगल कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन सुरेश कुमार शर्मा व कश्मीर ठाकुर ने बताया कि यह दंगल लगभग 33 वर्षों से चलाया जा रहा है लेकिन कोरोना कॉल के चलते या दंगल नहीं हो पाया था । इस बार यह दंगल बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित छोटी माली विजेता प्रिंस समोह को गुर्ज व 3100 गुर्ज प्रदान किया गया।

जबकि उपविजेता अंकित बिलासपुर 2100 रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, बड़ी माली में दिल्ली के पहलवान सुमित विेजेता रहे। उन्हें गुर्ज़ व 7100 की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। जबकि पवन सोनीपत उपविजेता रहे। उन्हें 6100 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कैप्टन सुरेश कुमार, कश्मीर सिंह, सुख देव, रमेश ठाकुर, सरवन कुमार, जगदीश चंद, बाबू राम, डीआर शर्मा, कर्म चंद, रत्न लाल, राजेश कुमार, सरवन, मिल्खी राम सुच्चा सिंह व जैसी राम जोगिंदर ओम दत्त शामिल रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!