कुल्लू टूडे
पतलीकूहल/युवराज
ज़िला कुल्लू की उझी घाटी के हलाण में आग लगने से एक डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। वहीं, मकान में लगी आग बुझाने के प्रयास में पति-पत्नी झुलस गए।
जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इसके आवा आगाजनी
में 5 मवेशी झुलस गए हैं।
जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब 80 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
यह मकान भोलाराम पुत्र महंत राम गांव शीला हलाण डाकघर पतलीकूहल का था।
मकान लकड़ी का होने के कारण जल्दी आग की चपेट में आ गया। जिससे मकान के भीतर का सारा सामान जल गया है।
इस आगजनी में भोला राम व इसकी पत्नी तारा देवी के पांव झुलस गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए पतलीकूहल अस्पताल में
भर्ती करवाया गया है।
जबकि आगाजनी में चार भेडें और एक गाय भी झुलस गई है। लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर बचा लिया है।
घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। जिसके चलते पुलिस टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है।
जबकि प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम भी घटनास्थल के लिए नुकसान का आकलन करने रवाना हो गई है।
