Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के थाना स्वारघाट के तहत ग्राम री की ओर जाने वाली लिंक रोड पर पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

एचसी अनिल कुमार के नेतृत्व में बीते दिन एसआइयू की टीम ग्राम री की ओर जाने वाली लिंक रोड पर पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी।

इसी बीच एनएच 205 की ओर से एचपी -01एस -1591,एक कार आई, जिसे चेकिंग के लिए रोका गया।

इस दौरान 29 वर्षीय युवक रविंदर कुमार पुत्र रामलाल निहारखंड बसला पीओ ब्रह्मपुखर तहसील सदर जिला बिलासपुर के कब्जे से 11.84ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ थाना स्वारघाट ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 21, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना स्वारघाट पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है।

उन्होंने बताया कि अगर नशे के अवैध कारोबार की किसी भी तरह की सूचना लोगों के पास हो तो वे पुलिस से जानकारी शेयर कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक की ओर से मिले दिशा निर्देशों के मद्देनजर अभियान चलाया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!