Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के पीएस बरमाणा के तहत शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे एचसी आशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सलापड़ पुल के पास नक्काबंदी लगाई थी।

इसी दौरान एक बस नम्बर PB 65 AT 1691 सलापड़ की तरफ से चंडीगढ़ जा रही थी।

बस को चेकिंग के लिए रोका तो उस दौरान एक व्यक्ति घबरा गया। बस की चेकिंग के दौरान सुजीत पुत्र के कब्जे से 1 किलो 144 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

विजेंदर गांव उदेशीपुर तहसील गनौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 25 साल जो बस में सफर कर रहा था।

थाना बरमाना ने व्यक्ति के खिलाफ धारा 20 एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!