कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कुलारू में पैसों के लेने देेने के मसले पर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं गाली गलौच हुआ है। इस मामले में एक व्यक्ति ने पहले पैसों के लेन देन को लेने को लेकर गाली गलौच एवं मारपीट का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने भी दो तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने व जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोंनो पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रास मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता दिनेश कुमार पुत्र बृजलाल निवासी कोठी तहसील घुमारवीं ने बताया कि वह गत शाम समय करीब 7 बजे मैं मकैनिक मनप्रीत की दुकान के सामने कुलारु में खड़ा था तथा वहां पर उनके साथ वरुण भी खड़ा था तो उसी समय विपिन कुमार वहां पर आया तथा आपसी लेन देन बारे उनके साथ झगड़ा करने लगा।
जब वह दुकान की तरफ जाने लगा तो विपन कुमार ने उनका रास्ता रोककर गाली गलौच की तथा हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी। पुलिस ने दिनेश कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरी पक्ष की ओर से पुलिस मेें दर्ज शिकायत में विपिन कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव रौव गत सायं अपने पैसे लेने के लिए दिनेश शर्मा पुत्र बृज लाल निवासी से अपने शेष बचे 12000 रु लेने उसकी बल्लू में दुकान के नजदीक सरदार वाडी वर्क्क शाप में पहुंचा। वहां पर उन्हें निशांत धर्माणी निवासी बाड़ी करंगोड़ा व वरुण कुमार निवासी दकड़ी मिले।
उन्होंने वहां पर दिनेश कुमार से अपने 12000 हजार रूपये की राशी वापिस मांगी तो निशात धर्माणी, वरुण कुमार व दिनेश शर्मा ने उनके साथ गाली गलौच किया। व लडाई झगडा कर उनका रास्ता रोका। उन्होंने उन पर लोहे के एंगल से हमला कर घायल कर दिया।
पुलिस ने दोंनो पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रास मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
