कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए जिला की भुंतर पुलिस ने एक युवक को 4 किलो 4 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन बजौरा स्थित नारकोटिक्स विंग द्वारा मंडी कुल्लू फोरलेन मे बड़ा भूईन के पास गश्त के दौरान पुरवा शेरपा पुत्र गेल्ती शेरपा निवासी बार्ड नम्बर 4 खोखण रोड़ भुंतर डाकघर व तहसील भुन्तर जिला कुल्लू उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 4 किलो 4 ग्राम चरस बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है, जिसे कल अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। अभियोग का अन्वेषण जारी है।
