कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के चांदपुर क्षेत्र के निवासी डॉ बलबीर ठाकुर ने हाल ही आत्मा परियोजना के तहत कुल्लू में परियोजना निदेशक पद पर कार्यभार संभाला है।
डॉ. बलबीर ठाकुर एक साधारण परिवार से संबंधित है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला चांदपुर से हुई।
उसके बाद हायर सेकेंडरी की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर से की। तदोपरांत कृषि विश्वविद्यालय मेरठ से बीएससी कृषि में स्नातक की डिग्री हासिल की।
उन्होंने वर्ष चार अप्रैल 1989 में कृषि विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की। उसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग पदों पर कार्य किया।
उनका कहना है कि उन्होंने कृषि विभाग के तहत मिट्टी जांच प्रयोगशाला, भू संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी किन्नौर के पद पर कार्य किया।
गौरतलब है कि डा बलबीर ठाकुर एक गरीब व साधारण परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता स्व निक्कू राम पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद कार्यरत थे। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत की। और आज पद पर पहुंचे है।
उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता ,परिवार के सदस्यों एवं अपने उन शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने हमेशा उन्हें सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
डॉ. बलबीर ठाकुर का कहना है कि उन्होंने कुल्लू में आत्मा परियोजना में बतौर परियोजना निदेशक के पद पर कार्यभार संभाल लिया है।
इस पद पर रहते हुए उनका उद्देश्य है कि शून्य लागत खेती से हर किसान जुड़ें और जहर मुक्त खेती से सुरक्षित रहें तथा इसका लाभ उठाए।
उधर, चांदपुर एवं आस पास क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में डॉ. बलबीर ठाकुर के आत्मा परियोजना के तहत परियोजना निदेशक के पर हुई नियुक्ति से लोगों में खुशी का माहौल है।
