कुल्लू टूडे
बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए जिला की स्वारघाट पुलिस की टीम।ने एक व्यक्ति को 17.32 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर थाना स्वारघाट के तहत शिव घाटी बनेर में पुलिस ने एक युवक को 17.32 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एचसी अनिल कुमार के नेतृत्व में एसआइयू की टीम ने शिव घाटी बनेर में चेकिंग के लिए नाका लगाया था।
एनएच-205 पर कुल्लू-मनाली रूट पर पंजाब रोड की बस पीबी 65 एटी-1691 स्वारघाट की तरफ से आई। जिसे चेकिंग के लिए रोका गया।इस दौरान 29 वर्षीय युवक विक्की पुत्र अमर सिंह निवासी वीपीओ गिउन, तहसील, धर्मपुर, जिला, मंडी हिमाचल प्रदेश जो बस में सफर कर रहा था।
चेकिंग के दौरान नामजद व्यक्ति के कब्जे से 17.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ थाना स्वारघाट ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 21, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना स्वारघाट पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि अगर नशे के अवैध कारोबार की किसी भी तरह की सूचना लोगों के पास हो तो वे पुलिस से जानकारी शेयर कर सकते हैं।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक की ओर से मिले दिशा निर्देशों के मद्देनजर अभियान चलाया है।
