????????????????????????????????????
Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

जिला के बंजार उपमंडल मुख्यालय पर सोमवार तड़के लगभग 2.30 बजे के आसापस हुए अग्निकांड में 18 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें 6 लोग आंशिक तौर पर प्रभावित हुए हैं।

जबकि 12 लोग पूरी तरह से अग्नि कांड के कारण प्रभावित हुए हैं। जिनका इस अग्निकांड में सब कुछ स्वाह हो गया।

जानकारी के अनुसार अग्नि कांड में 9 दुकानदारों की दुकानें जलकर राख हो गई। जबकि चार आवासीय
मकान अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। जिनमें एक मकान के साथ दुकान भी आग की
भेंट चढ़ गई।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने अग्निकांड से नुकसान के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि इस अग्निकांड में लगभग 2 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। राजस्व महकमे के कर्मचारी नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावितों को फौरी तौर पर दो लाख की राहत दी गई है। उसके
अलावा भी प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद देने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत मैनुअल के मुताबिक मदद दी जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि अग्निकांड की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बंजार के एसडीएम आग लगने के कारणों की जांच करके दो सप्ताह में इसकी रिपोर्ट देंगे। जांच आग लगने के कारणों की खोजबीन की जाएगी।

देखें अग्निकांड से प्रभावित हुए लोगों की सूची-

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!