कुल्लू टूडे
ऊना
ऊना पुलिस द्वारा दिनांक 7-4-2023 को थाना हरोली के अंतर्गत गाँव गोंदपुर जयचंद मे रजिन्दर कुमार पुत्र स्व0 नसीब चंद निवासी गाँव डल्लेवाल डाकखाना बीनेवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब उम्र 23 की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक विशाल सहोता पुत्र स्व0 रमेश सहोता निवासी गाँव सासन जिला ऊना उम्र 23 साल को पुलिस द्वारा सोलन जिला के सनवाल टोल बैरियर के पास से देर रात गिरफ्तार किया गया है।
उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन रावत ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना हरोली पुलिस द्वारा दिन रात एक करके पंजाब व दिल्ली मे भी कई जगह रेड की जिसके परिणामस्वरूप आरोपी विशाल सहोता लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था जो एलेक्ट्रोनिक सेरविलंके तथा मुखबर तंत्र से सूचना हासिल करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 8-4-2023 को एक टीम आरोपी के बारा सुराग मिलने पर अलग से थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व मे पंजाब इत्यादि रवाना थी।
गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरक्षी महिंदर सिंह आरक्षी नीरज कुमार व आरक्षी बलजीत सिंह ने टोल प्लाज़ा पर नाका लगाया जो नाकाबंदी के दौरान आरोपी विशाल उपरोक्त को पकड़ लिया गया।
आरोपी विशाल सहोता की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा व 5 जिंदा रौंद बरामद हुए हैं।
आरोपी को गिरफ्तार करके थाना हरोली लाया गया है जिसे आज अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व दूसरे आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
