कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी में एक ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी झंडूता बिलासपुर निवासी मोहिंद्र ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद भड्ड के पास एक दुकान में चाय पी रहे थे।
उझी दौरान बद्दी से नालागढ़ की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक आया और आगे जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
डीएसपी बद्दी प्रियांक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक चालक ओंकार सिंह के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से ट्रक चलाने बद्दी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मृतक की पहचान पंकज पुत्र शिव कुमार उम्र 19 साल निवासी गागला तहसील मैहला जिला चंबा के तौर पर हुई है।
