कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा क्षेत्र के नंदपुर-भटोली में चंबा जिला के एक युवक की पौंग डैम में डूबने से मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक नहाने के लिए डैम में
उतरा था। लेकिन वह पानी की गहराई नहीं भांप पाया और डैम में डूब गया।
जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चंबा जिला के भरमौर क्षेत्र से
गद्दी समुदाय के लोग अपनी भेड़-बकरियां लेकर नंदपुर भटोली पहुंचे थे। उनके
साथ ही यह युवक भी वहां पहुंचा था।
हादसे की सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को डैम से बाहर निकाला।
पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय संजीत कुमार उर्फ गिफ्टू पुत्र चरणों राम निवासी गांव चिलोती, तहसील व जिला चंबा के
तौर पर हुई है।
