Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में एक बार फिर कोरोना को भय का माहौल पनपने लगा है। प्रदेश भर मेें जहां रोजाना
कोराना संक्रमितों की संख्या मेें बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कोरोना से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पिछले दो दिनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें एक बुजुर्ग कुल्लू जिला का है और एक
युवती बिलासपुर जिला की है।

जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के 63 वर्षीय बुजुर्ग की 7 अप्रैल व 19
वर्षीय युवती की मौत 6 अप्रैल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से हुई।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर की युवती को 27 मार्च को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में
भर्ती करवाया गया था। जो 30 मार्च को युवती कोरोना पॉजिटिव निकली।

रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के साथ, पलमोनरी ट्यूबरक्लोसिस,
ट्रांसएमिनाटिस, वायरल हेपेटाइटिस से 19 वर्षीय बिलासपुर युवती की मौत
हुई है।

जबकिं 63 वर्षीय कुल्लू के बुजुर्ग में ग्लोटिक कैंसर कार्डियोवैस्कुलर
ऑटोनॉमिक न्यूरोपैथी बीमारी के साथ कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे।

सीएमओ कुल्लू एनआर पवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुल्लू के बुजुर्ग की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौत हो गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!