कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की सदर पुलिस ने मंगलवार देर रात एनएच चंडीगढ़ मनाली पर लखनपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति को 530 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात बिलासपुर सदर पुलिस टीम एनएच चंडीगढ़ पर लखनपुर मोड के पास गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने बिलासपुर शहर से नौणी की तरफ जा रही गाड़ी नंबर एचपी 34 4333 को रूकने का ईशारा किया।
पुलिस टीम ने कार चालक से गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन गाड़ी चालक पुलिस टीम से बहस गया। जिससे पुलिस टीम को गाड़ी में कोई अवैध अथवा चोरी की वस्तु के होने की शंका हुई।
पुलिस टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो चालक सीट के नीचे नीले रंग की पारदर्शी गांठ बरामद हुई। जब से खोलकर देखा तो उससे पुलिस टीम ने 530 ग्राम चरस बरामद की।
चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी जिला कुल्लू का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
