chitta
Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए एक युवक को 18.03 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर सदर पुलिस शहर के कोसरियां क्षेत्र में निजी स्कूल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से आ रहा युवक पुलिस टीम को सामने देख घबरा गया और वहां से भागने लगा।

पुलिस टीम ने युवक को कुछ दूरी पर काबू कर लिया। पुलिस को युवक पर शक हुआ और पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पकस18.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी युवक की पहचान रमन कुमार निवासी छडोल रजांदिया के रूप में हुई

Leave a Reply

error: Content is protected !!