कुल्लू टूडे
कुल्लू
बुधवार को पुलिस लाईन कुल्लू की सभागार में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेय की अध्यक्षता में क्राईम वेलफेयर बैठक का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेय ने क्राईम वेलफेयर बैठक में उपस्थित कुल्लू जिला के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाये गये समस्याओं को सुना व उनका समाधान किया तथा लम्बित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित प्रभारियों से प्राप्त करी गई।
क्राईम वेलफेयर बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कुल्लू जिला में इस माह के दौरान घटित अपराधों व इनके शीघ्र निपटारे हेतु उचित दिशा निर्देश जिले के सभी पुलिस पर्यवेक्षण अधियकारियों व थाना प्रभारियों को दिये गये।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक खजाना राम, उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
