Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

जिला मुख्यालय डीएवी स्कूल के पास मंगलवार आधी रात को एक कार के
दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हक़दसे मे महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जिला के देहरा निवासी रमेश चंद अपनी पत्नी रीता वशिष्ठ के साथ अपनी बेटी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट छोड कर चालक चेतन के साथ अपनी गाड़ी से वापिस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान ऊना जिला मुख्यालय पर डीएवी स्कूल के पास पहुंचने पर चेतन
कुमार गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराई।

हादसे में रमेश चंद, उनकी पत्नी रीता वशिष्ठ और चालक चेतन गंभीर रूप से
घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल
पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने सीता वशिष्ठ को मृत घोषित कर दिया। जबकि रमेश चंद व चालक चेतन का अस्पताल में उपचार चला हुआ है।

डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!