कुल्लू टूडे
पतलिकुहल/युवराज
जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 15 मील में मनाली चंडीगढ़ हाईवे पर एक एचआरटीसी की बस का बीच सड़क में पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में चालक सहित 6 लोग घायल हो गए हैं।
थाना प्रभारी पतलिकुहल लखनपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। जैसे ही मनाली से दिल्ली जा रही एचआरटीसी बिलासपुर डिपू की बस 15 मील के पास पहुंची उसी दौरान लिंक रोड से आई एक कार के चालक ने अचानक कट मारा।
बस चालक ने कार को बचाने के लिए कट मारा तो बस सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।
उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में घायल लोगों की पहचान बस चालक प्रदीप, परिचालक राजकुमार, धीरज शर्मा कांगड़ा, भागी देवी, कारजु देवी कुल्लू व भगवती देवी लगवैली कुल्लू के तौर पर हुई है। जिनका उपचार पतलिकुहल अस्पताल में चल रहा है।
