कुल्लू टूडे
भुंतर
जिला कुल्लू के भुंतर उपमंडल के तहत आने वाले 11 केवी भुंतर फीडर के जरूरी रखरखाव के कारण बुधवार 5 अप्रैल 2023 को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल भुंतर ने जानकारी दी कि 11 केवी भुंतर फीडर के जरूरी रखरखाव के कारण दिनांक 5 अप्रैल 2023 को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मणिकर्ण चौक, पांगी कॉलोनी, शमशी, तेगु बेहड़, अप्पर मोहल, जमोट, सेरी बेहड़, गदोरी, पंडित बेहड़, छोयल, बिष्ट बेहड़ और राजा कॉलोनी के आसपास के सभी इलाकों में प्रातः 10बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
