Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा. लि. के लिए सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, इंश्योरेंस एडवाइजर के 140 पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती उप-रोजगार कार्यालय कुपवी और चौपाल में 12 और 13 अप्रैल 2023 को होगी।

इन पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों का वेतन 12 हजार रुपए से लेकर 33 हजार रुपए तक होगा।

शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या इससे अधिक, आयु 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के लिए 173 इंच ऊंचाई को भी शर्तों में शामिल किया गया है।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अंशुल कुमार का कहना है कि भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार उक्त तिथि को सुबह 10 बजे अनिवार्य दस्तावेज एवं रिज्यूमे के साथ उक्त उप-रोजगार कार्यालय पहुंचें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!