Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में चन्द्रा नदी में एक मजदूर के शव मिलने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9:48 बजे पुलिस थाना केलांग को 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने उन्हें बताया है कि कोकसर में गर्ग एंड गर्ग कंपनी का एक मजदूर चंद्रा नदी के दूसरे छोर पर फंस गया है।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी कोकसर से पुलिस टीम स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस थाना केलाँग से थाना प्रभारी उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भी राफ्टींग व पुलिस टीम सहित मौका के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुँच कर पुलिस, स्थानीय लोगों व राफ्टिंग टीम की मदद से चंद्रा नदी के छोरों की तलाशी की गई व तलाशी के दौरान नदी के पानी में एक व्यक्ति का शव मिला।

गर्ग व गर्ग के मजदूरों व मृतक के भाई ने मृतक का नाम व पता, सुखु मरांड़ी पुत्र सुफल मरांडी निवासी मण्डलडीह डा0 बिशनपुर थाना जरमंडी जिला दुमका झारखण्ड व उम्र 44 साल बताया।

यह बचाव कार्य पुलिस, राफ्टींग दल व स्थानीय लोगों की मदद से देर रात करीब 1:30 बजे सम्पन्न हुआ।

सुखु मरांड़ी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शव गृह आर एच केलांग लाया गया, जिसका पोस्टमॉर्टम आज होगा।

आपात स्थिति में या कोई सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने व देने हेतु जिला आपदा नियंत्रण कक्ष या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर पर सम्पर्क करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!