कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के भनारा गांव में एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन 19 वर्षीय युवती ने घर में सफाई करते हुए गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते परिजनों ने उसे मनाली मिशन अस्पताल पहुंचाया और यहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का शव अपने कब्जे में ले लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती की पहचान भनारा निवासी 19 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है।
