कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर में एक मारूति कार दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार का चालक और एक राहगीर घायल हो गए हैं। जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय एक मारूति कार नम्बर एचपी-49-0042 ढालपुर से भुंतर की ओर जा रही थी।
लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के पास अचानक फुटपाथ पर चढ़ते हुए फुटपाथ किनारे लगी रेलिंग को तोड़ती हुई ग्राउंड में उतर गई। इस दौरान एक राहगीर को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसे उपचार के लोए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
