कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल ने शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक सोची समझे षड्यंत्र के तहत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त किया है ताकि विपक्ष की आवाज को दबाया जा सके।
पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने षडय़ंत्र रचा है। इसका कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा ने पीएम मोदी और गौतम अडानी के रिश्ते को लेकर आवाज उठाने की सजा मिली है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में विपक्ष, विपक्षी दलों, मीडिया की आवाज को दबाया जा रहा है। जो कि लोकतंत्र के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि कभी देश के 609वें नंबर का व्यक्ति आज विश्व में दूसरे नंबर का अमीर व्यक्ति बन चुका है। जिसे मोदी का एंजेट भी कह दिया जाए तो भी सही होगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा सफल रही है। जिससे भाजपा नेता बौखलाहट में हैं जिसको लेकर पुर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द की है।
उन्होंने कहा वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा अगर उग्र आंदोलन भी करना पड़ेगा तो कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा राहुल गांधी के खिलाफ़ भाजपा षडय़ंत्र रच रही है जो कभी भी बर्दाशत नही किया जाएगा।
चेयरमैन विजय पाल ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में षड्यंत्र पर षड्यंत्र का जाल बुनते जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का मूल्यांकन विपक्ष, जनता व मीडिया कर सकता है। लेकिन मोदी सरकार मीडिया का पंगु बनाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुददे पर जेपीसी गठित कर जांच कराने व अडाणी मुददे पर संसद में बयान देने की मांग की हैं।
विजयपाल ने कहा राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में अडानी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। जिससे केंद्र की मोदी सरकार बौखलाहट में थी।
जनता के बीच अपनी पोल खुलती देख भाजपा ने करीब तीन साल बाद गुजरात के सूरत में चल रहे केस को दोबारा से क्रियाशील करवाया।
राहुल गांधी ने किसी विशेष समुदाय के विरुद्ध कोई टिप्पणी नहीं की थी।
उन्होंने केवल देश छोड़कर गए नीरव और ललित मोदी के खिलाफ बयान दिया था। जिन लोगों के विरुद्ध बयान दिया। उन्होंने केस नहीं किया बल्कि गुजरात में पूर्णेश मोदी ने केस किया।
उन्होंने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार की चाल को भली.भांति समझ रही है और आने वाले लोस चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मुददे पर देश के सभी 19 विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विरोधी दल के नेताओं को डराने के लिए ईडी और सीबीआई का सहारा ले रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि मोदी सरकार बताए कि एसबीआई और एलआईसी का 20 हजार करोड़ रुपये अडानी समूह में लगाकर क्यों डुबोए।
इस दौरान बिलासपुर कांग्रेस विचार विभाग के प्रधान अनुराग पंडित, कांगड़ा के सतीश धीमान, हमीरपुर के रविंद्र लखनपाल, सोलन के विनोद पंवर, जिला युकां अध्यक्ष आशीष ठाकुर व निर्मला राजपूत उपस्थित रहे।
