Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी में कुरी गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से हुई कहासुनी के बाद फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उस वक्त उसकी पत्नी घर में नहीं थी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की वीरवार रात को अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को मृतक की पत्नी बच्चों का रिजल्ट लेने स्कूल चली गई।

इसी दौरान पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसक पत्नी घर पहुंची तो उसने पति को फंदे पर झूलते देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिन ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और महिला के बयान दर्ज किए। मृतक के 3 बच्चे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की पहचान श्याम लाल पुत्र शंभू राम उम्र 35 साल निवासी गांव कुरी डाकघर सियालकड़ जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!