Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायतद्ध एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मंडी की जिन पंचायतों में किसी कारण से आकस्मिक रिक्तियां हुई हैं, के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में विशेष पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप जनसाधारण के दावे व आक्षेप आमंत्रित करने के लिए 13 मार्च, 2023 को प्रकाशित किया गया था।

उन्होंने बताया कि दावे और आक्षेपों का निपटारा किए जाने के उपरांत निर्वाचन नामावली के तहत 31 मार्च को इनका अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद मंडी के कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए कार्यालय समय में उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!