Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय ऊना में कार्यरत मदन लाल चौकीदार शुक्रवार को अपनी 37 वर्ष की सरकारी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो गए।

इस दौरान जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जिला लोक संपर्क अधिकारी मीना बेदी ने मदनलाल चौकीदार द्वारा कार्यालय में ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवाएं देने पर प्रशंसा की तथा उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इस मौके पर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक संजीव मारकर, तकनीकी सहायक नरेंद्र कटवाल, पप्पी भाटिया कनिष्ठ सहायक, बिंदर भारद्वाज, प्रचार सहायक गे्रड-1 नरेंद्र धीमान, प्रचार सहायक ग्रेड – 2 मंजीत सिंह, विजय कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अश्विनी, हेमराज व पूनम कुमारी ने मदनलाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस मौके पर मदनलाल ने भी स्टाफ का धन्यवाद किया और कहा कि स्टाफ के सभी सदस्यों ने सेवाकाल के दौरान मुझे अपना भरपूर सहयोग दिया और मैंने पूरी कत्र्तव्य निष्ठा के साथ के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन किया।

इस अवसर पर मदनलाल चैकीदार की धर्मपत्नी उनके पुत्र सहित परिवार के सभी सदस्य व अन्य रिश्तेदार भी शामिल हुए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!