कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
श्री नयना देवी जी नगर परिषद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत किए गए पार्षदों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
एसडीएम श्री नयना देवी जी धर्मपाल ने सभी मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह मंदिर न्यास के मंत्री आंचल यात्री न्यास में आयोजित किया गया।
इस मौके पर मनोनीत किए गए पार्षद हरीश शर्मा, प्रवेश शर्मा, पंडित रमन शर्मा, प्रीतम चंदेल ने शपथ ग्रहण की।
एसडीएम धर्मपाल ने सभी पार्षद मनोनीत पार्षदों की बात को सुना और कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।
एसडीएम धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई है और वह आशा करते हैं कि 5 साल तक जो भी शहर की समस्याएं हैं उनके निवारण के लिए अपना अहम योगदान देंगे।
इस मौके पर वहां पर मौजूद छोटे बच्चों ने खेल के ग्राउंड के लिए भी एसडीएम से मांग की।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश कुमारी और कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय इसके अलावा उपाध्यक्ष नगर परिषद मीनाक्षी शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव प्रदीप शर्मा, पूर्व न्यासी राजेश शर्मा, प्रभात शर्मा, महेश शर्मा दीपक शर्मा भी मौजूद थे।
