कुल्लू टूडे
मंडी
मंडी पैलेस कॉलोनी के देवेश शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल करके फिलॉसफी के असिस्टेंट प्रोफेसर बने देवेश शर्मा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सेंट एडवर्ड शिमला से की है।
मास्टर ऑफ फिलॉसफी पंजाब यूनिवर्सिटी से पास की तीन बार नेट की परीक्षा पास कर चुके हैं गेट की परीक्षा में इन्होंने ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल कर चुके हैं अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व परिवार वालों को देते हैं।
मंडी की विभिन्न संस्थाओं कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा रजनी शर्मा, अरविंद शर्मा, विजय हाई स्कूल ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा प्रधानाचार्य आरडी शर्मा, इंटक की इंदु शर्मा नीरज शर्मा, पुष्पा ठाकुर वल्लभ कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव हेमंत शर्मा, पैलेस कॉलोनी के प्रवीण, सुनील शर्मा कल्पना, मेरे अपने के संयोजक विनोद बहल, इंटैक के कन्वीनर नरेश मल्होत्रा, कमल कांत शर्मा, देवेश कुमार को उनके परिवार जनों को इस सफलता की शुभकामनाएं दी हैlइनके पिता अरविंद शर्मा रिटायर्ड बैंक मैनेजर और माता रजनी शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता हैंl
