????????????????????????????????????
Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से परिवहन विभाग बिलासपुर ने विशेष अभियान शुरू किया हैे।

जिसके अर्न्तगत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा उद्देश्य से जिला में नलवाड़ी मेले में 19 मार्च से 21 मार्च 2023 तक सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 20 मार्च को पटियाल म्यूजिकल ग्रुप डंगार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से सम्बन्धि गीतों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया।

इसी प्रकार 21 मार्च को नलवाड़ी मेले के दौरान अमर ज्योति सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं द्वारा दिन में दो बार सुबह-शाम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से सम्बनिधत लोगों को गीतों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित लोगों को जागरूक किया कि वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहे, नशा करके वाहन न चलायें,भार क्षमता से ज्यादा वाहन में अधिक भार न उठायें, पासिंग समय पर करवायें कार चलाते समय शाीट बैल्ट का प्रयोग करें।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर के अधीक्षक अशोक कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सन्देश को जन-जन तक पहुंचायें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!