Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

वित्तीय वर्ष के पिछली तिमाही तक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत  पीएमजेडीवाई के कुल 121795, पीएमएसबीवाई  के कुल 424598 और एपीवाई के कुल 35823 व्यक्तियों को पंजीकृत किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक सुरेश कुमार बोध ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी बैंकों एवं विभागों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि आपसी सामंजस्य के साथ वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये मिल कर काम करें।

उन्होने बताया कि जिले की 31.12.2022 को कुल जमा राशि 19280.39 करोड़ एवं कुल ऋण 5087.78 करोड़ है।

उन्होंने वित्तीय वर्ष के 2022-23 के दौरान शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का आश्वासन दिया एवं सभी बैंकों से गुणवत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करने का आह्वान किया।

बैठक में उपमंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक राकेश कौल, एलडीओ आरबीआई शिमला यश वर्मा, वित्तीय सलाहकार समन्वयक हरी सिंह कौंडल, सरकारी विभागों के प्रमुख, सभी बैंकों के डीसीओज एवं अन्य सम्बंधित संस्थानो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!