Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

भारत सरकार, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत, क्षेत्रिय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय द्वारा हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के प्रीणी में आज राष्ट्रीय अप्रेंटिस्शिप जागरूकता कार्याशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने की।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि कौशल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार दोनो ही प्रयासरत है और स्किल इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए उद्योगपतियों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति इस योजना का लाभ लें और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बेहत्तर प्रक्टिकल शिक्षा देकर उनका जीवन उज्ज्वल बनाएं।

उन्होंने ज़िला की मांग के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने पर बल दिया ताकि स्थानीय युवाओं को उनके घरद्वार के निकट रोज़गार व स्वरोजगार के अवसर सृजित किये जा सकें।

उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन द्वारा अटलबिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से ज़िले के युवाओं को पर्वतारोहण, टूरिस्ट गाइड, राफ्टिंग इत्यादि के भी प्रशिक्षण दिया गया जिससे अनेक युवा लाभान्वित हुए।

उन्होंने आज के सन्दर्भ में ड्रोन की उपयोगिता को देखते हुए,ड्रोन की मुररम्मत व इससे संबंधित अन्य प्रशिक्षण पर बल दिया।

उन्होंने विभिन्न विभागों को इस तरह के प्रशिक्षण आरम्भ करने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर भी बल दिया।

उन्होंने उद्योगों से भी भारतीय बाजार सहित विश्व के अन्य बाजारों की मांगों को पूरा करने का आहवाहन किया और कहा की अप्रेंटिसशिप योजना से इस तैयारी मे मदद मिलेगी।

उन्होंने कुल्लू एवं लाहौल स्पीति से आए हुए प्रतिनिधियों से अप्रेंटिस्शिप योजना का भरपूर फायदा उठाने के लिए अपील की।

एस. शांतिमनलन, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रिय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, हिमाचल प्रदेश/ जम्मू कश्मीर/ लद्दाख ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यशाला की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने अप्रेंटिसशिप योजना के महत्व को बताते हुए निदेशालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों से संतुष्टि जाहिर की तथा सभी सदस्यों भागीदारों व उद्योगों का इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया तथा सभी औद्योगिक इकाईयों व सरकारी और ग़ैर सरकारी विभागों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीरकरण करने हेतु प्रोत्साहित किया।

शांतिमनलन ने क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रिय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, शिमला हिमाचल प्रदेश एवं राज्य तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा निदेशालय, सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश द्वारा विभिन्न केंद्रीय सरकार / राज्य सरकार के अधीनस्थ कार्यालय/ उपकर्मो एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में अप्रेंटिस्शिप योजना में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त लाहौल स्पीति डॉ रोहित शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक , वरिष्ठ अतिथि ज्ञान चन्द, प्रिन्सिपल आईटीआई कुल्लू, सुनील, प्रिन्सिपल आईटीआई पतलीकुहल सोनम ठाकुर सहित विभिन्न सरकारी और ग़ैर सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!