Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

आईटीआई ऊना में 29 मार्च को सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हान्सालपरु यूनिट के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर, डीजल मकैनिक मोटर मकैनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई, वेलडर, ईलैक्ट्रिशियन, प्लास्टिक प्रोसैस ऑपरेटर, ट्रैक्टर मकैनिक व पेंटर जनरल ट्रेडों में एनसीवीटी के तहत वर्ष 2017, 18, 19, 20, 21, व 2022 में पास आउट 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में 29 मार्च को प्रातः 9.30 बजे अभियार्थियों का पहले पंजीकरण किया जाएगा। तदोपरान्त तकनीकी एवं व्यवहारिक कौशल आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभियार्थियों का साक्षात्कार कम्पनी द्वारा लिया जाएगा।

रविन्द्र सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण प्रक्रिया में सफल अभियार्थियं¨ को चयन पत्र आवंटन चिकित्सा परीक्षण एवं उपस्थिति दर्ज कराने सम्बन्धी मार्गदशर्न दोपहर बाद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रथम वर्ष के दौरान 21000/रुपये सीटीसी तथा 15750/रुपये नैट मासिक वेतन व अन्य सुविधाएँ देय होगी।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभियार्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा।

इसके अतिरिक्त मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई डिटेल मार्कस कार्ड, हिमाचली बोनाफाईड प्रमाण पत्रों की तीन-तीन सत्यापित प्रतियां तथा तीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटा लेकर आना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98166-10511 एवं 94181-30271 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!