Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

अंततः 13 दिन बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंडू हुड़दंग मामले की जांच को मणिकर्ण पहुंच ही गए।

हालांकि हाईकोर्ट की फटकार के बाद इस मामले
की जांच को एसआईटी का गठन भी किया गया है।

लेकिन अभी तक उसकी जांच का भी कोई अतापता नहीं लग पाया है। वहीं कुल्लू पुलिस भी इस मामले पर मुंह खोलने से पूरी तरह परहेज करती आ रही है।

एसआईटी व कुल्लू पुलिस बार बार एक बात कहती आ रही है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 5 मार्च को पर्यटन नगरी मणिकर्ण में बाहरी राज्य के कुछ
पर्यटकों द्वारा हुडदंग मचाया गया था और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की और गाड़ियों के शिशे तोडे़ और घरों पर पत्थराव किया था।

इसी मामले की जांच
को हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू शनिवार को मणिकर्ण पहुंचे हैं।

उन्होंने इस दौरान मामले की जांच को गठित एसआइटी को उचित दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ मंडी रेंज के डीआईजी एवं एसआइटी के प्रमुख
मधुसूदन कुल्लू की एसपी साक्षी वर्मा भी मौजूद रहे।

डीजीपी संजय कुंडू ने
इस दौरान क्षेत्र के लोगों के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों से फीडबैक
लिया और जांच में जुटे अधिकारियों से भी मामले को लेकर जानकारी ली।

मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान डीजीपी संजय कुंडू ने एसआइटी व इस जांच
में जुटे अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके मामले की जांच की दिशा व दशा को लेकर चर्चा की।

हालांकि एसआईटी के प्रमुख एवं डीआईजी मधुसूदन इससे पहले भी मणिकर्ण का दौरा कर चुके हैं। लेकिन अभी पुलिस इस मामले को लेकर कोई भी खुलासा करने से बचती आ रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!