कुल्लू टूडे
ऊना
हरियाणा के पंचकूला में होने वाली राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश साइक्लिंग संघ द्वारा ट्रायल 19 और 20 मार्च को उना के हरोली मे आयोजित किए जा रहे हैं।
संघ के महासचिव रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च से पंचकुला हरियाणा मे आयोजित किए जाने वाली राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए इसी ट्रायल के माध्यम से चयन होने है। सभी साइक्लिस्ट को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अच्छा अवसर है।
उन्होंने बताया कि अंडर 14 अंडर 17 और अंडर 19 पुरुष और महिला वर्ग के लिए 19 मार्च और 20 मार्च को पुरुष और महिला की एलीट वर्ग के लिए किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे का रखा गया है।
