कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
आज से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारंभ मण्डलायुक्त मण्डी राखी काहलो द्वारा किया जाएगा। आज 11 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर से उत्सव यात्रा के उपरान्त लुहणू मैदान में बैल पुजन कर मेला आरम्भ होगा।
अध्यक्ष मेला आयोजन समीति एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बजट सत्र होने के कारण उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शुभारंभ समारोह में सम्मिलित नहीं हो सके।
उन्होने बताया कि 23 मार्च को मुख्य मन्त्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर मार्गदर्शन करेगें।
उन्होने बताया कि मेले में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता मिस कहलूर प्रतियोगिता तथा प्रदेश स्तर की हॉकी कबड्डी व अन्य खेलों का आयोजन खेल गतिविधियों का आकर्षण होगीं।
सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार शास्त्रीय नृत्य, पाश्चात्य नृत्य के साथ-साथ उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों की प्रस्तुति व तीन दिवसीय कहलूर लोक उत्सव के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।
नाटी किंग कुलदीप शर्मा, इंडियन आईडल अनुज शर्मा, हार्मनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैड एसी भारद्वाज गौरव कौंडल अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन करेगें।
