Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने कहा कि खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले तेल के दोबारा उपयोग से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बहुत दफा ऐसा देखने में आता है कि दुकानदार एक बार उपयोग किए गए तेल का पुन: उपयोग करते है।

उन्होंने कहा कि खाना पकाने के तेल को दोबारा उपयोग में लाने से यह स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए इससे परहेज करना चाहिए। उन्होंने विभाग को इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन मानस के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए खाद्य उत्पादों के व्यवसाय से जुड़े लोगों को इसमें पूरी पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुश्नश्चित करने के लिए किसी प्रकार की ढील का बरती जाए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!