Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक एवं जनरल सेक्रेटरी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी बम्बर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

पुरस्कार वितरण समारोह में शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थानपर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने मुख्य अतिथि को शॉल, पारंपरिक टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संगीत विभाग के छात्र व छात्राओं ने वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मां सरस्वती की पूजा वंदना से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

इसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार को बधाई दी और महाविद्यालय की पुरानी स्मृतियों को छात्रों से साझा करते हुए कहा कि यहां ऐसे आयोजन में शिरकत करने से गुड फील का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि कहा पूर्व और वर्तमान में काफी बदलाव है।

उन्होंने छात्रों को कहा कि गुरुजनों की डांट का बुरा नहीं मानना चाहिए और अपना रास्ता खुद बनाना आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शुरू में रास्ते कठिन लगते हैं लेकिन समय के साथ हमें सफलता जरूर मिलती है।

उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद व अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के अलावा नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व नई पीढ़ी को नशे में डालने का प्रयास कर रहीं है। हमारे युवाओं को नशे से दूर रहने की आवश्यकता है।

इसके लिए सभी छात्र संगठनों को छात्र छात्राओं को नशे से बचाने के लिए एक साथ आगे आना चाहिए। क्योंकि विद्यालय केवल विद्यालय ही नहीं बल्कि शिक्षा का मंदिर भी है और हम इस मंदिर को दूषित नहीं होने देंगे।

इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन भी महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!