Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग उपमंडल के तहत तत्तापानी में राशन से भरी एक गाड़ी पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह शिमला-करसोग हाईवे पर तत्तापानी में एक पिकअप गाड़ी नंबर एचपी30बी-0451 अचानक बीच सड़क पलट गई। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी शिमला से करसोग की तरफ राशन लेकर आ रही थी। लेकिन तत्तापानी के पास बाइपास पर गाड़ी पलट गई।

इस दौरान चालक गाड़ी के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृत्तक की पहचान 32 वर्षीय ईश्वरदास पुत्र रोशन लाल निवासी गांव मैगली तहसील करसोग जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!