कुल्लू टूडे
बिलासपुर/एच आर शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली का त्यौहार जिला बिलासपुर के लगट के प्राथमिक स्कूल में हेल्प – ह्यूमन एफ्फोर्ट्स फॉर लोकल पिपल कार्य कर रही संस्था ने धूमधाम से मनाया।
हेल्प संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीसी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ मंजू चड्डा, बरमाणा पंचायत प्रधान पूजा धीमान व स्वास्थ्य केंद्र बरमाणा की सीएचओ कनिका चौहान ने भी शिरकत की।
हेल्प संस्था की अध्यक्षा पिंकी शर्मा ने बताया पिछली तीन सालों से संस्था सामाजिक कार्य करती आ रही है।
इस कार्यक्रम में हेल्प संस्था ने महिला मंडल, समाजसेवी, आशावर्कर, सेना में सेवा दे रहे फौजियों की माताएं, समाज के लिए कुछ अलग कार्य कर रही महिलाओ को सम्मानित किया।
इस दौरान महिलाओ व बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
जिले के बरमाणा सीमेंट नगरी के साथ लगते क्षेत्र लगट में स्थित हेल्प संस्था एक ऐसी संस्था है जो आम लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने में मदद करती है।
ऐसे परिवारों की मदद के लिए ह्यूमन एफ्फोर्ट्स फॉर लोकल पिपल संस्था एक फरिश्ते से कम नहीं है।
समाज के प्रति अग्रसर और महिला सशक्तिकरण को लेकर निस्वार्थ भाव से सेवा प्रस्तुत कर हेल्प संस्था एक मिसाल कायम कर रही है। गरीब लोगों के उत्थान के लिए हेल्प संस्था वरदान साबित हो रही है।
हेल्प संस्था महिला उत्थान के लिए अन्य संस्था की मदद से अब तक सिलाई सेंटर, टोकरी बनाना, अचार चटनी की ट्रेनिग, ब्यूटी पार्लर कोर्स आदि करवा चुके है।
