Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंदला में आज विधिवत् कक्षा 10+2 के बच्चों के लिए 10+1के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को टाईटल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने संगीत नृत्य के द्वारा सब दर्शकों का मन मोह लिया।

तदोपरांत विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बच्चों को आशीर्वाद दे कर अनुगृहीत किया। उन्होनें बच्चों को जीवन में अनुशासन और मेहनत की सीख दी।

उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रह कर संस्कार युक्त जीवन जीने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा बच्चे अपने जीवन में संस्कार युक्त शिक्षा प्राप्त करें तथा अपने माता पिता एवम् अध्यापकों का नाम रोशन करें।

इस मौके पर सब अध्यापकों ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने व स्वस्थ जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर मिस्टर फेयरवेल बलबीर कुमार ठाकुर एवम् मिस फेयरवेल नेहा को चुना गया। कार्यक्रम समापन चायपान और मिष्ठान के साथ हुआ।

इस अवसर पर सुरेश कुमार, सुखदेव परमोद कुमार और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!