Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकुहल

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आते कटराई जटेहड़ बिहाल में ब्यास नदी के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

पतलीकुहल थाना प्रभारी राजीव लखन पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पतलीकुहल थाना में सूचना मिली कि जटेहढ़ बिहाल में ब्यास नदी के बीच किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान के लिए शव गृह कुल्लू में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि देखने में व्यक्ति नेपाली मूल का लग रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर
ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण शव ब्यास नदी के बीच मिला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!