Spread the love

कुल्लू टूडे

केलंग

जिला लाहौल स्पीति में 14 मार्च, 2023 को जेबीटी अध्यापकों के पदों को वेचवाईज आधार पर भरने के लिए उप-शिक्षा निदेशक उच्चतर केलंग के कार्यालय में काउनसलिंग आयोजित की जाऐगी।

उप-शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय केलंग, उदयपुर व काजा द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम प्रायोजित किये गये हैं वह इस में भाग ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यार्थी का नाम रोजगार अधिकारी द्वारा नही भेजा गया है तथा लाहौल स्पीति जिला से सम्बन्धित हो तो वह भी काउसलिंग में भाग ले सकते है।

उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि वेच वाईज आधार पर अनुसूचित जनजाति के दो पद, अनुसूचित जाति का एक पद, स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों का एक पद तथा सामान्य श्रेणी का एक पद भरा जाना है।

उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने सभी दस्तावेजों सहित 14 मार्च को प्रातः 10.30 बजे उप-शिक्षा निदेशक उच्चतर केलंग के कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!