कुल्लू टूडे
ऊना
ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिफ छेड़े अभियान के तहतजिला की हरोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 108 किलो 900 ग्राम भुक्की बरामद की है।
डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरोली थाने की पुलिस टीम द्वाराबीती रात गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांव बाथू में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक ट्रक नम्बर एचपी 72डी-3928 की चैंकिग के दौरान ट्रक से चार बोरियों में छुपाकर लाई जा रही 1 क्विंटल 8 किलो 900 ग्राम भुक्की को बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक सूरज प्रकाश के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही आरम्भ कर दी गई है तथा आरोपी ट्रक चालक सूरज प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। जिसको अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया जाएगा।
अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी से यह पता लगाया जाएगा कि भुक्की की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आया था और किन व्यक्तियों को दी जानी थी। हरोली क्षेत्र के अन्तर्गत भुक्की के कारोबार में काफी लोग संलिप्त है।
डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में जांच के दौरान अन्य जिन व्यक्तियों की भी संलिप्तता पाई जाएगी, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि हरोली पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक नशेड़ियों व नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ 10 मामले दर्ज करके 14 आरोपियों हवालात में बंद किया है और पुलिस द्वारा करीब 100 ग्राम चिट्टा व 111 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई है। कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
