Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कार खाई के गिरने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लक्कड़ बाजार के साथ लगते होटल स्नो व्यू के पास एक कार खाई में गिर गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार कार में दो युवक सवार थे।

जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू करता कार से निकाला और उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रोहित निवासी कांता निवास सांगटी समरहिल शिमला के तौर पर हुई है

जबकि घायल युवक की पहचान विवेक शर्मा निवासी रावत विभाग सांगटी समरहिल के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!