chitta
Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए इस चिट्टा तस्कर को 15.31ग्राम चिटटा सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम मेें शामिल हवलदार अनिल, राकेश कुमार, मनीष कुमार ने पंजगाई के पास एक व्यक्ति से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिंटू से 15.31 ग्राम को किसी को बेचते हुए पकडा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बिलासपुर पुलिस ने जनवरी माह से नशा तस्करों के खिलाफ कडा अभियान चलाया गया है।

जिसके चलते पुलिस द्वारा अब तक 50 से अधिक नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाला जा चुका है।

डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!