chitta
Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू टीम ने एक युवक को 20.61 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला की एसआईयू टीम बीती देर शाम डियारा सेक्टर किबतर्फ गश्त पर थी।

इसी दौरान सामने से आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखते ही अपनी जेब से वस्तु निकालकर मैदान की तरफ फेंक दी।

पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़ा। और उसके द्वारा फेंकी हुई वस्तु को चेक किया तो उसने 20.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ डैनी निवासी खेरिया तहसील सदर जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!