Spread the love

कुल्लू टुडे

चंबा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने आज कार्यालय परिसर से सत्याग्रह से स्वच्छगृह थीम पर आधारित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण विकास अभिकरण के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के तहत ये जागरूकता रथ दो अक्टूबर तक जिला के सभी विकास खंडों में गीत-संगीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंद्रवीर सिंह और अर्थशास्त्री विनोद कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!