Spread the love

कुल्लू टुडे

फतेहाबाद, हरियाणा

आयुष विभाग हरियाणा के महानिदेशक के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनियां के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के अंतर्गत आयुष विभाग फतेहाबाद द्वारा गर्भवती महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य तथा पोषण हेतू 15 जागरूक शिविरों का आयोजन किया जाना हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सीएचसी बड़ोपल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 109 रोगियों को जांच की व निशुल्क दवाएं वितरित की।

सबसे पहले शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओं व आशा वर्करों को एएमओ खाराखेड़ी डॉ. राजेश सरदाना ने उचित पोषण के बारे में बताया व आहार का महत्व समझाया। उन्होंने स्त्रियों से बासी भोजन न खाने की बात कही व खुद के स्वाथ्य का ध्यान रखने के लिए कहा। बच्चों की देखभाल व पोषण भी आयु अनुसार करने के लिए बताया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में बच्चों की तीन अवस्थाएं होती हैं क्षीरप, क्षीरन्नाद व अन्नाद यानि छरू माह तक केवल मां का दूध, पांच वर्ष तक दूध के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थ देना शुरु करना चाहिए। इस मौके पर डिस्पैंसर सीमा ने योग के बारे में बताया व क्रियाएं करके दिखाई।

जागरूकता शिविर में डॉ. कल्पना जोशी ने महिलाओं की जांच करते हुए हौम्योपैथिक पद्धति से चिकित्सा की। डिस्पैंसर सीमा व ममता ने औषधि वितरण व पोषण माह संबंधी प्रचार सामग्री का भी वितरण किया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण लाम्बा, डॉ. राजेश सरदाना, डॉ. कल्पना जोशी, डिस्पैंसर सीमा, ममता, रमेश, सुरेश, मनोज, भगत सिंह, मुकेश, राकेश, विनोद, धर्मबीर, रघुवीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!