Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आते राजकीय उच्च विद्यालय शिम में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया।

मंडलगढ़ पंचायत प्रधान पुष्पा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को मेहनत और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन किया तथा मुख्य अतिथि द्वारा मेधावीयों को पुरस्कार बांटे। मुख्य अध्यापिका सरिता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

इस अवसर पर गांव के प्रधान रमेश तथा वार्ड पंच आशा और एसएमसी प्रधान नीलम और एसएमसी के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने समारोह को अच्छा बनाने के लिए बहुत सराहनीय काम किया काम किया।

इस अवसर पर वर्षा को बेस्ट गर्ल और विष्णु को बेस्ट बॉय का खिताब से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!